Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डांडिया कांड के 6 आरोपियों पर गुंडा एक्ट:संतकबीरनगर में 748 अराजक तत्व चिह्नित; 1320 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, पुलिस अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में शारदीय नवरात्र और दशहरा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में पुलिस ने 748 अराजक तत्वों को रेड कॉर्ड नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। वहीं, 798 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है और 492 लोगों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा 296 डीजे संचालकों को भी रेड कॉर्ड नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। जिले में कुल 1320 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थानों को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आयोजक समितियों और डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। खलीलाबाद में सबसे ज्यादा 257 दुर्गा प्रतिमाएं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। खलीलाबाद में सबसे ज्यादा 257 प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा मेंहदावल में 240, बखिरा में 165, धनघटा में 163, महुली में 144, दुधारा में 142, बेलहर में 141 और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में 68 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दुधारा क्षेत्र में चार स्थायी प्रतिमाएं भी हैं। 20 से 26 अक्टूबर तक होगा मूर्ति विसर्जन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 20 अक्टूबर को 730, 21 अक्टूबर को 360, 22 अक्टूबर को 158, 23 अक्टूबर को 66 और 26 अक्टूबर को दो प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां की हैं। पुराने विवादों को देखते हुए 42 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस ने पिछले वर्षों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए 42 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इनमें बखिरा और खलीलाबाद क्षेत्र में वर्ष 2021 से 2024 के बीच हुई घटनाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। 2021 में बखिरा में विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2021 में बखिरा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। आरोप था कि कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ चौधरी से 50 हजार रुपये नकद और सोने की माला छीन ली थी। इसी दौरान महेंद्र चौधरी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगा था। मामले में पंचराम यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ और सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 2022 में धारदार हथियार से हमले का आरोप: वर्ष 2022 में बखिरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया था। मंगल बाजार बखिरा निवासी अनूप सिंह ने बैजनाथ, झिनकू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। 2023 में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद: कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में डांडिया कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। इस मामले में एसआई अनुज कुमार यादव ने कृष्णचंद्र पांडेय समेत 15 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और सात सीएलए एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। 2024 में धार्मिक झंडा फाड़ने को लेकर विवाद: कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के केरमुआ में दुर्गा पूजा के दौरान लगाए गए धार्मिक झंडे को फाड़ने को लेकर विवाद हुआ था। केरमुआ निवासी विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रज्जाक, दानिश समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, इन चारों घटनाओं से जुड़े 42 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उन्हें पाबंद करने की प्रक्रिया भी चल रही है। डांडिया प्रकरण के चार आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिले में 13 स्थानों पर रामलीला का आयोजन नवरात्र और दशहरा के अवसर पर जिले में 13 स्थानों पर रामलीला आयोजित की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली, दुधारा क्षेत्र के टेंकसी, धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार स्थित रामजानकी मंदिर, हैंसर बाजार में ठाकुर मंदिर के बगल और परसहर पश्चिमी में रामलीला हो रही है। इसके अलावा बखिरा क्षेत्र के नई बाजार कस्बा, गौरा कला स्थित काली मंदिर और सौरहा दुर्गा मंदिर, बेलहर कला के वार्ड नंबर सात स्थित कोठवा, भीतरी टोला में शिव मंदिर के सामने, नगर पंचायत बेलहर कला और सांथा मंदिर बेलहर में भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार स्कूल में भी रामलीला हो रही है। प्रत्येक रामलीला स्थल पर सुरक्षा के लिए एक दरोगा के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर थानों और चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें की गई हैं। इनमें आयोजक समितियों और डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों की जानकारी दी गई है। मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानों को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:शराब के आदी युवक का पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    गाजियाबाद में अभिभावक-शिक्षक बैठक:स्कूल में पुस्तक प्रदर्शनी, बच्चों को बताया नियमित पढ़ने का महत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment