Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएलएड छात्रा का हत्यारा बच्चे से कर चुका है कुकर्म:मां-बाप से भी करता था मारपीट, पिता छोड़ चुके है घर; एकतरफा था प्यार

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में डीएलएड की छात्रा नीतू गंगवार (24) की हत्या के मामले में आरोपी अशोक को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, परिवार का दावा है कि सड़क हादसे के बाद से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। आरोपी की मां ने जहां बेटे के मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कही, वहीं छोटी बहन ने दवाई न मिलने पर उसकी जान को खतरा बताया है। 2015 में बच्चे से कुकर्म के आरोप में जा चुका है जेल जानकारी के मुताबिक, आरोपी अशोक वर्ष 2015 में भी एक गंभीर अपराध में जेल जा चुका है। उस पर एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में रामपुर के केमरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और वह करीब पांच महीने तक जेल में रहा था। परिवार में चार बहनें और तीन भाई हैं। अशोक केवल दसवीं तक पढ़ा है, जबकि उसके अन्य भाई-बहन इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं। मां-बाप के साथ करता था मारपीट परिजनों के अनुसार, अशोक और उसके दोनों भाई अक्सर मां और पिता सुनील के साथ मारपीट करते थे। बेटों की प्रताड़ना से परेशान होकर पिता कई वर्षों पहले घर छोड़ चुके हैं। बताया गया कि वह अब तीर्थ यात्राओं में रहते हैं और पिछले छह महीनों से एक बार भी घर नहीं लौटे। तीन साल पहले हुआ था गंभीर एक्सीडेंट आरोपी की मां ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले अशोक डंडिया चौराहे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहा। करीब तीन महीने तक उसका इलाज चला। मां का कहना है कि हादसे के बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। डॉक्टरों ने उसे तनाव और ज्यादा बातचीत से बचने की सलाह दी थी। इसी वजह से घर में उससे कोई ज्यादा कुछ नहीं कहता था। ‘रात में बड़ी गाड़ी आई और बेटे को उठा ले गई’ आरोपी की मां ने दावा किया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बेटे को खाना देकर लौटी थीं। अशोक घर के बाहर बने घेर में सोता था और वहीं ट्रैक्टर व पंपिंग सेट की रखवाली करता था। मां के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों से पता चला कि रात में गांव में एक बड़ी कार आई थी, जिसमें सवार लोग उसे उठाकर ले गए। पुलिस मुठभेड़ और तमंचा बरामद होने के दावे पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घर में कभी कोई हथियार नहीं रहा। उन्होंने नीतू गंगवार और अशोक के बीच किसी भी प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से भी इनकार किया। आरोपी की मां ने मृतका नीतू गंगवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि “मां का दर्द सबके लिए एक जैसा होता है। वह भी किसी की बेटी थी। उसकी मौत का हमें बहुत दुख है।” उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर लड़की जिंदा होती और घायल होती, तो वह अपनी हालत की परवाह किए बिना उसका इलाज करवातीं। उन्होंने कहा कि न्याय-अन्याय का फैसला कानून को करना है। बहन बोली-दवाई न मिले तो पड़ते हैं दौरे आरोपी की छोटी बहन ने बताया कि हादसे के बाद से भाई को नियमित दवाइयां दी जाती थीं। दवा लेने पर वह सामान्य रहता था, लेकिन दवा बंद होने पर सिर में तेज दर्द, चक्कर और दौरे पड़ने लगते थे। बहन ने कहा कि पुलिस उसे रात में उठाकर ले गई और उसके पास दवाइयां भी नहीं थीं। ऐसे में उसे चिंता है कि भाई किस हालत में होगा। हालांकि, उसने यह भी माना कि अशोक का स्वभाव बेहद गुस्सैल था। ममेरे भाई की बाइक से नीतू को कॉलेज छोड़ने गया था जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन अशोक अपने ममेरे भाई निवासी ग्राम गदईया, मिलक की बाइक से नीतू को कॉलेज छोड़ने गया था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में ममेरे भाई की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल अशोक खेतीबाड़ी का काम करता था। उसका बड़ा भाई सोलर पैनल लगाने का काम करता है, जबकि छोटा भाई मजदूरी करता है। परिवार की एक बहन रामपुर में होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी पर काम करती है। परिवार के सभी चार बहनें और तीनों भाई अब तक अविवाहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 44 डिग्री तापमान, AQI 228:लोग गर्म हवाओं से बेहाल, त्वचा झुलसाने वाली गर्मी, फसलों को बारिश से फायदा मिला
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:फर्रुखाबाद में बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment