Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल किया औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कमियां दूर करने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने मरीजों की भीड़, कतार व्यवस्था और उपचार प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। औषधि संग्रह कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण पंजिका और उपलब्ध दवाओं की समाप्ति तिथि का मिलान किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्थिति में बाहरी दवाएं लिखने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी दवा वितरण काउंटरों को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को भीड़ और असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जांच कार्य को निर्धारित तिथि और सीरियल नंबर के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे शिकायतों की संभावना कम होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा, बैठने की व्यवस्था और कतार प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को लगातार सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं, 3 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुआं
    Next Article
    यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, रात से ही लंबी-लंबी लाइनें:ट्रैक्टर में 3-3 ड्रम लेकर आए लोग; मंत्री बोले- परेशान मत होइए, कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment