Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का बंद:इटावा में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में ऑनलाइन दवा बिक्री, फर्जी एआई प्रिस्क्रिप्शन और भारी छूट नीति के विरोध में बुधवार को इटावा में दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखा। जिले भर की मेडिकल स्टोर बंद रहीं और बड़ी संख्या में केमिस्ट व ड्रगिस्ट सड़कों पर उतर आए। इटावा केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में शास्त्री चौराहे से कचहरी तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। बाद में अतिरिक्त एसडीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जनस्वास्थ्य सुरक्षा को बताया मुख्य मुद्दा बुधवार को।दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना सही चिकित्सकीय जांच के दवाओं की बिक्री हो रही है। फर्जी एआई जनरेटेड ई-प्रिस्क्रिप्शन और क्विक डिलीवरी कंपनियों के जरिए बिना नियंत्रण दवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग की आशंका लगातार बढ़ रही है। देखें, 3 तस्वीरें… ऑनलाइन कंपनियों की छूट नीति पर जताई नाराजगी केमिस्टों ने आरोप लगाया कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट और डीप डिस्काउंटिंग के जरिए छोटे और मध्यम दवा व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि लाखों लाइसेंसधारी केमिस्टों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा देने वाले जीएसआर 817(E) और जीएसआर 220(E) संशोधनों को वापस लिया जाए। कोविड काल की सेवाओं का किया जिक्र एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब पूरा देश बंद था, तब दवा व्यापारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक दवाएं पहुंचाईं। अब वही केमिस्ट खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा और जिला महासचिव मनु गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन किसी निजी हित के लिए नहीं बल्कि जनहित और सुरक्षित दवा वितरण व्यवस्था को बचाने के लिए किया जा रहा है।ॉ प्रदर्शन में उमाकांत जैन, नवीन मेहरोत्रा, ऋषभ अग्रवाल, गौरव कांत जैन, विशाल जैन, शशांक जैन, मोहित सिंह, शैलेन्द्र यादव, पिंकी जैन, शशांक दुबे, राजीव शर्मा, प्रशांत पाल, दुष्यंत पुरवार, सतेन्द्र शर्मा, महेश वसन्तानी, आनंद गुप्ता, विमल कुशवाहा, अतुल जैन और राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक ने सुसाइड किया:घरवालों के साथ खाना खाने के बाद सोने गया, पत्नी कमरे में गई तो फंदे पर लटका था
    Next Article
    काली पट्टी बांध दवा व्यापारियों ने किया बंद का विरोध:बोले- जो हड़ताल कर रहे, वही ऑनलाइन कंपनियों को दे रहे सस्ती दवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment