Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम आवास के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बिजली ठप:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, वीवीआईपी इलाके की आपूर्ति बाधित

    11 hours ago

    1

    0

    रामपुर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी आवास परिसर के गेट संख्या-1 के पास एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और आसपास के इलाके में धुआं भर गया। घटना वीवीआईपी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम तीन मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पहले घटना की 3 तस्वीरें देखिए… आधे घंटे में आग पर पाया काबू दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से जिलाधिकारी आवास सहित आसपास की वीवीआईपी कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी तरह से जला ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है। सुरक्षा के मद्देनजर खराब ट्रांसफार्मर को मौके से हटा दिया गया है। विभाग ने विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। विद्युत एसडीओ ने बताया कि तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जाएगी। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हाइड्रा की मदद से वर्कशॉप ले जाया गया है। जिलाधिकारी आवास परिसर में नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर महिला की मौत:संतुलन बिगड़ने से पहिए के नीचे आई, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किया
    Next Article
    मीरगंज सीट पर सपा से पहली पसंद भद्रसेन गंगवार:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. विजय गंगवार, बसपा से ओमपाल, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment