Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:संतकबीर नगर में नकलविहीन SI भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज जैसे कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन और परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनोकांत शुक्ला हत्याकांड: चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:उन्नाव पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश, SP ने की कार्रवाई
    Next Article
    बकरी चराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला:कुशीनगर में सीने पर वार, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment