Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोकांत शुक्ला हत्याकांड: चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:उन्नाव पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश, SP ने की कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बसधना गांव में मनोकांत शुक्ला हत्याकांड के पांच दिन बाद भी तनाव बरकरार है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश है। लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने चौकी इंचार्ज कमल दुबे को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि घटना के बाद परिजनों के दबाव पर चौकी इंचार्ज कमल दुबे को पहले गंगाबैराज चौकी भेजा गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही उनकी उसी चौकी पर वापसी से ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण घटना को समय रहते नहीं रोका जा सका और अब आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार शाम बसधना गांव निवासी विपिन के घर एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान नशे में धुत होकर हवाई फायरिंग की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 50 लोगों की मौजूदगी में आरोपी विपिन ने छह राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। इसी दौरान मनोकांत शुक्ला (50), रामजी और महेंद्र का विपिन से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपिन, छोटू सनकी और उनके अन्य साथियों ने तीनों लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें जबरन दोस्ती नगर स्थित एक घर ले जाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। रामजी और महेंद्र किसी तरह वहां से भाग निकले, लेकिन मनोकांत शुक्ला को आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद आरोपियों ने मनोकांत शुक्ला के शव को माखी थाना क्षेत्र के सिंधूपुर के पास फेंक दिया था। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी पुलिस कार्ड से टोल फ्री निकलने की कोशिश:टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा, माफी मांगने के बाद युवक को छोड़ा
    Next Article
    डीएम-एसपी ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:संतकबीर नगर में नकलविहीन SI भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment