Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने गैस एजेंसियों पैट्रोल पंप का निरीक्षण किए:फर्रुखाबाद में गैस, पेट्रोल की उपलब्धता जांची; बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस और राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद, डीएम और एसपी गैस एजेंसियों पर पहुंचे और घरेलू गैस की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी में लगने वाले समय के संबंध में एजेंसी संचालकों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। इसके बाद, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल के उपलब्ध स्टॉक की जांच की। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पाए गए चालकों के चालान भी किए गए और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और आमजन को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    कासगंज में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:DM ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment