Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:DM ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह डी-ब्रीफिंग परीक्षा ड्यूटी पूर्वाभ्यास के बाद आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अध्यक्ष, केंद्र प्रभारी पुलिस और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित हों। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। संदिग्ध गतिविधियों और नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निरंतर संपर्क में रहने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जोर देकर कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि अभ्यर्थी भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) दिग्विजय प्रताप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित परीक्षा ड्यूटी में तैनात संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने गैस एजेंसियों पैट्रोल पंप का निरीक्षण किए:फर्रुखाबाद में गैस, पेट्रोल की उपलब्धता जांची; बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई
    Next Article
    "ईरानी द्वीपों पर कोई भी अटैक हुआ तो...पूरे फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां", ईरान ने दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment