Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पर सुरक्षा जांची:लखीमपुर-खीरी में अलविदा नमाज से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में अलविदा नमाज से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को शहर के थरवनगंज स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर करीब एक बजे दोनों अधिकारी जामा मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने नमाज से पहले तैनात पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने जानकारी दी कि अलविदा नमाज के मद्देनजर शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अलविदा नमाज और आगामी ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। इसका उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट:ड्रोन से निगरानी, मिश्रित इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च
    Next Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं किया तो कटेगी बिजली:कानपुर केस्को के अफसर बोले- अब निगेटिव में बैलेंस नहीं जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment