Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट:ड्रोन से निगरानी, मिश्रित इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च

    15 hours ago

    1

    0

    अमेठी में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील मिश्रित इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रहा है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। इसका उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, मुस्लिम बहुल मिश्रित क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें इन इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही हैं। अमेठी जिले में कुल 367 छोटी-बड़ी मस्जिदें हैं। इनमें अमेठी, जगदीशपुर, जायस और गौरीगंज में बड़ी मस्जिदें शामिल हैं। सबसे अधिक 62 मस्जिदें बाजार शूकुल इलाके में स्थित हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ के टप्पल में पुरानी दो मजारें तोड़ीं:माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने मरम्मत करवा दर्ज की FIR
    Next Article
    डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पर सुरक्षा जांची:लखीमपुर-खीरी में अलविदा नमाज से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment