Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने नवरात्रि, रामनवमी की तैयारियों का जायजा लिया:जालौन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    आगामी नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर जनपद में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कालपी नगर स्थित यमुना नदी किनारे मां वनखंडी देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए डीएम-एसपी ने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। आगामी रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह गंभीर दिखा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाए और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में त्योहारों को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए, साथ ही जगह-जगह बैरिकेड और यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के लिए कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण:उद्यान विभाग ने दो दिवसीय गोष्ठी में दी प्रायोगिक जानकारी
    Next Article
    लखनऊ में रिटायर्ड जेई से ₹1.17 करोड़ की ठगी:मनी लॉन्ड्रिंग में जुड़ा बताकर 73 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, क्लियरेंस के नाम पर पैसे लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment