Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने बाल विवाह मुक्तिरथ को दिखाई हरी झंडी:गोरखपुर में 100 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने मिलकर प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को DM दीपक मीणा ने अपने कार्यालय परिसर से मानव सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर DM ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देशभर में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में चलेगा जागरूकता अभियान DM ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 30 दिनों तक भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी जाएगी, ताकि समय रहते इस कुप्रथा को रोका जा सके। DM ने कहा कि बाल विवाह बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है। यदि समाज समय रहते जागरूक हो जाए, तो इस समस्या को समाप्त किया जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में हरसंभव सहयोग देगा। मानव सेवा संस्थान का प्रयास सराहनीय कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना है। बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। जब एक बच्चे का बचपन बचता है, तो पूरा समाज मजबूत होता है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक पुरु मयंक त्रिपाठी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए DM का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अभियान समाज को सकारात्मक संदेश देगा। कार्यक्रम में उपश्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी व टीम, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन और संस्थान से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज:ट्रैक्टर ने वैन को मारी थी टक्कर, एक की हुई मौत तीन घायल
    Next Article
    मजाक में हुआ झगड़ा…पत्नी ने खाया सिन्दूर,पति ने दी जान:प्रयागराज में साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment