Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने गेहूं क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया:पारदर्शिता पर दिया जोर, पिछले वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण का निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के विकासखंड फिरोजाबाद के ग्राम जमालपुर में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फसल की उपज और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक आंकलन पर विशेष बल दिया। उनके समक्ष कास्तकार हरिप्यारी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिससे 14.800 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस कटाई के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 34.18 कुंतल आंका गया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम बताया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गेहूं की वास्तविक औसत पैदावार निर्धारित करने के लिए पिछले दो-तीन वर्षों के क्रॉप कटिंग डेटा का गहन विश्लेषण किया जाए। उन्होंने पिछले वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि इस वर्ष की पैदावार का सटीक मूल्यांकन हो सके। किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन यह विश्लेषण भविष्य की कृषि नीतियों और संभावित आपदा राहत कार्यों में सही निर्णय लेने में सहायक होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष होनी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिल सके। उन्होंने संबंधित लेखपाल एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में जाकर स्वयं कटाई की निगरानी करने और डेटा में किसी भी प्रकार की विसंगति न रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार अजय कुमार तथा अपर सांख्यिकी अधिकारी मेहताब आलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी जमीन बिक्री: राजस्व निरीक्षक निलंबित:सिद्धार्थनगर में डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, जांच जारी
    Next Article
    महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, मौके पर निस्तारण:हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत हक की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment