Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया:मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने और सुनवाई में उपस्थित रहने की अपील

    20 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रॉबर्ट्सगंज में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया की समीक्षा की और नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा त्रुटियां सुधारने की अपील की। जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या-49, 50 और 51 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई.आर.ओ. द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि 'नो मैपिंग' वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, वे निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, ताकि नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इसके बाद, जिलाधिकारी ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 20 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि 'नो मैपिंग' वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है और उनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ई.आर.ओ. द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे अपने निर्धारित बूथ पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण हैं, वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय,ए.आर. को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में महिला की मौत का खुलासा नहीं:4 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, परिजन जल्द खुलासे की मांग पर अड़े
    Next Article
    भारत-पाक मैच पर प्रयागराज में लाखों रुपये दांव पर:शहर में सट्टा नेटवर्क सक्रिय, जीत-हार ही नहीं पाॅवर प्ले, रन, विकेट से लेकर टाॅस पर भी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment