Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवदत्त पडि्डकल ने रणजी सेमीफाइनल में जड़ी डबल सेंचुरी:कर्नाटक ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्काेर, आदित्य रावत ने लिए 3 विकेट

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच में खेले जा रहे रणजी सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दूसरे दिन 355 रन और 90 ओवर 2 विकेट से आगे खेलना टीम ने शुरू किया। क्रीज पर सेंचुरी जड़ कर मौजूद कप्तान देवदत्त पडि्डकल ने दोहरा शतक जड़ा। करुण नायर 60 रन बनाकर अभय नेगी की गेंद पर आदित्य रावत के हाथों कैच आउट हुए। उनका विकेट 425 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद दोहरा शतक बना चुके कप्तान देवदत्त पडि्डकल लक्ष्य की गेंद पर 330 गेंद पर 232 रन बनाकर 29 चौके पर 3 छक्के लगाकर आउट हुए। वह 484 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस गोपाल बिना खाता खोले आदित्य रावत की गेंद पर बोल्ड हुए। 485 रन के स्कोर पर टीम का 5 वां विकेट गिरा। वहीं उत्तराखंड के गेंदबाजों में आदित्य रावत को 3 विकेट, अभय नेगी और लक्ष्य को अभी तक 1 विकेट मिल चुका है। टीम ने 122 ओवर में 502 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर आर स्मरण 41 गेंद पर 26 रन और कृतिक कृष्णा 12 बाल पर 12 रन बनाकर मौजूद हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक 58 ओवर का मैच दूसरे दिन का बचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ऑटो-बाइक टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल:बाराबंकी के रहने वाले थे, शादी से लौटते समय हादसा
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट की पाबंदी हटी:हल्के वाहन 100 और भारी 80 किमी प्रतिघंटा से चलेंगे, हर रोज गुजरती हैं 35 हजार गाड़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment