Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ऑटो-बाइक टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल:बाराबंकी के रहने वाले थे, शादी से लौटते समय हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिसवा–लहरपुर मार्ग का है, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगाराम के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी रामकली के साथ बाइक से बाराबंकी जनपद से सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दंपत्ति रविवार सुबह तड़के वापस अपने घर के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान बिसवा–लहरपुर मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंगाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑटो चालक की तलाश शुरु कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगाराम परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसका एक बेटा है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची, सघन चेकिंग जारी; हर आने-जाने वालों की हो रही जांच
    Next Article
    देवदत्त पडि्डकल ने रणजी सेमीफाइनल में जड़ी डबल सेंचुरी:कर्नाटक ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्काेर, आदित्य रावत ने लिए 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment