Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती दिखाई:जालौन में लू से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर को उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लू (हीट वेव) से निपटने के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हीट वेव से बचाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओआरएस, आवश्यक दवाओं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी जाएं, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई को लेकर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई अनिवार्य रूप से कराई जाए। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि हीट वेव के प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक सुलभ बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही जरूरी है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मरीजों को बेहतर, त्वरित और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि हर व्यक्ति को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश सहित अन्य चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा और स्किल रहें FTA का हिस्सा- कुंवर शेखर विजेंद्र:दिल्ली में आयोजित भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते की सेक्टोरल राउंड टेबल में मेरठ से किया प्रतिभाग
    Next Article
    पशुपालन महाविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर संगोष्ठी:कॉर्पोरेट सेक्टर में बढ़ रहे अवसर, डायग्नोस्टिक तकनीकों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment