Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पशुपालन महाविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर संगोष्ठी:कॉर्पोरेट सेक्टर में बढ़ रहे अवसर, डायग्नोस्टिक तकनीकों पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आचार्य नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. पी.एस. प्रमाणिक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पशु चिकित्सा क्षेत्र में उभरते नए अवसरों, आधुनिक तकनीकों और करियर संभावनाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मार्केटिंग हेड डॉ. अमित सिंह ने चतुर्थ वर्ष एवं इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेट सेक्टर में पशु चिकित्सकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। डेयरी, पशुपालन उद्योग, फार्मा कंपनियों और पशु आहार उद्योग में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। डॉ. सिंह ने उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। आधुनिक तकनीकी कौशल, प्रबंधन क्षमता, संचार कौशल और डिजिटल समझ भी बेहद जरूरी हो गई है। छात्रों को व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी गई। संगोष्ठी के दूसरे चरण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ अनुसंधान विश्वविद्यालय से आए विशेषज्ञ डॉ. नीरज गंगवार ने प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने पशु रोग निदान के क्षेत्र में हो रही नवीन प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गंगवार ने आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों, रोग पहचान के उन्नत तरीकों तथा पशु स्वास्थ्य प्रबंधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों से पशुओं में बीमारियों का समय रहते पता लगाकर बेहतर उपचार संभव हो रहा है, जिससे पशुपालकों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें भविष्य में बेहतर पशु चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी ने छात्रों को ज्ञानवर्धन के साथ करियर के प्रति नई दिशा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती दिखाई:जालौन में लू से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए
    Next Article
    लखीमपुर सदर सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा से योगेश और बसपा से डॉ. जाकिर पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment