Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य पर बैठक की:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है, जहां बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और लाखों श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने इन श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों के कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और निर्माण स्थलों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए एक माइक्रो प्लान तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि श्रमिकों को उनके समय की सुविधा के अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ मिलनी चाहिए, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। निर्देशों में यह भी शामिल था कि इन आउटडोर स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं और टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थां सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन, आपदा प्रबंधन और हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थां जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक और सस्ती भोजन सुविधा मिल सके। बैठक का समापन श्रमिक हित में सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देशों के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहें:प्रशासन बोला- स्टॉक पर्याप्त, फिर भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
    Next Article
    जालौन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, 9 केंद्रों पर होगा एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment