Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएनडी से नोएडा सेक्टर-150 तक 23 किमी एलिवेटेड रोड बनेगी:6 लेन प्रस्ताव, 10 लेन की तैयारी; सीधे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए डीएनडी से सीधे सेक्टर-150 तक एलिवेटेड रोड बनाई जानी है। इस परियोजना के तहत पुश्ता रोड पर करीब 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क यूपीडा बनाएगा, जिसका ड्रॉइंग तैयार हो चुका है। फिलहाल इसे छह लेन का प्रस्तावित किया गया है, लेकिन प्राधिकरण ने भविष्य में बढ़ते यातायात को देखते हुए इसे कम से कम 10 लेन तक विस्तार योग्य बनाने की मांग की है। प्राधिकरण का कहना है कि सड़क के दोनों ओर इतना स्पेस छोड़ा जाए कि बाद में इसे 8 से 10 लेन तक बढ़ाया जा सके। इसी अनुसार संशोधित ड्रॉइंग तैयार करने को कहा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। इस परियोजना से नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दिल्ली से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि यह रोड यूपीडा ही बनाएगा। प्राधिकरण बोर्ड से पहले ही इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यूपीडा सिंचाई विभाग से एनओसी भी लेगा। तीनों प्राधिकरण इस परियोजना की लागत साझा करेंगे। इस ट्रैक के बनने से एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भार कम होने की उम्मीद है। हालांकि, एलिवेटेड रोड छह लेन की प्रस्तावित है, लेकिन इसे 10 लेन तक विस्तार योग्य बनाने पर जोर दिया गया है। इसकी एक वजह दिल्ली से लखनऊ और आगरा की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी है, जो इस मार्ग का उपयोग कर सकेगा। इस ट्रैक का सबसे बड़ा हिस्सा नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आएगा, इसलिए खर्च का बड़ा हिस्सा भी प्राधिकरण को वहन करना होगा। डीएनडी से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक कनेक्शन पुश्ता एलिवेटेड को 1.5 किमी लंबी प्रस्तावित डीएनडी लिंक रोड से सेक्टर-94 की एलिवेटेड सड़क से जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसे यमुना एक्सप्रेसवे से रोटरी के जरिए कनेक्ट किया जाएगा, जिससे वाहन चालक सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। पूरी एलिवेटेड पर पांच लूप प्रस्तावित इस एलिवेटेड रोड पर पांच लूप बनाए जाएंगे, जिनके जरिए वाहन चालक नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में उतर और चढ़ सकेंगे। दोनों छोर पर रोटरी भी बनाई जाएगी। लेन बढ़ाने से परियोजना की लागत करीब 200 से 300 करोड़ रुपए तक बढ़ सकती है, लेकिन इसे भविष्य के ट्रैफिक के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में कार की डिमांड में गर्भवती महिला की हत्या:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 'स्कूल चलो अभियान-2026' का आगाज:मंत्री ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment