Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में कार की डिमांड में गर्भवती महिला की हत्या:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंजू की शादी करीब एक साल पहले करहल क्षेत्र के टकईया गांव निवासी सतीश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि पति सतीश, जेठ धर्मवीर और जेठानी आरती दहेज के लिए अंजू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मायका पक्ष ने कई बार अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया था। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश मंगलवार को गांव के लोगों के माध्यम से अंजू की मौत की सूचना मायके पक्ष को मिली। जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो अंजू का शव जमीन पर पड़ा था और ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार थे। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायका पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ कोर्ट को ई-मेल कर बम से उड़ाने की धमकी:जिला जज के पास आया मैसेज, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज
    Next Article
    डीएनडी से नोएडा सेक्टर-150 तक 23 किमी एलिवेटेड रोड बनेगी:6 लेन प्रस्ताव, 10 लेन की तैयारी; सीधे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment