Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों का हार्ट फेल:सुल्तानपुर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दरोगा ने डीजे संचालक पर कराई FIR

    17 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में 5 दिन पहले शादी में बज रहे तेज डीजे की आवाज से 140 मुर्गियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुर्गियों की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को आई रिपोर्ट में मुर्गियों का हार्ट फेल होने से मौत की पुष्टि हुई है। पोल्ट्री फार्म संचालक की डीजे आवाज कम करने को लेकर डीजे संचालक से बहस भी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोप है डीजे वाले ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। इसके बाद चौकी इंचार्ज की तहरीर पर डीजे संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उपद्रव फैलाने, पशुओं को नुकसान पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण की धाराएं लगाई गई हैं। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, दरियापुर गांव में 25 अप्रैल की रात बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। बारात कुड़वार के पूरे राम भद्रपुरवा से आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल डीजे की आवाज तेज थी। रात करीब 9:30 बजे डीजे गांव के पास साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा। तेज आवाज से मुर्गियां दहशत में आ गईं। पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली ने बताया, डीजे की तेज आवाज से एक-एक कर 140 मुर्गियों की मौत हो गई। उन्होंने कुड़वार के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव को दो-तीन बार आवाज कम करने और आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। जब उन्होंने दोबारा विरोध किया तो डीजे वाले और बारात में शामिल कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। साबिर ने तुरंत UP 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। डीजे संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि डीजे संचालक ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया। आरोपी डीजे संचालक कवि यादव को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। शुरुआत में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी इंचार्ज भारत सिंह की तहरीर पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीजे संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बल्दीराय पुलिस के अनुसार, मामले की जांच एसआई एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था या नहीं। वहीं मुर्गियों की मौत का कारण जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, पोस्टमार्टम में मुर्गियों की मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र व्यापार संगठन के पदाधिकारी डीएम से मिले:वेयरहाउसिंग और पर्यटन विकास की संभावनाएं बताईं
    Next Article
    शामली के बदमाश का देहरादून में एंकाउंटर:कृषि अधिकारी के बेटे को मारी थी गोली, भाई भी मुठभेड़ में मारा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment