Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर दिवस पर नोएडा में सख्त पहरा:पुलिस कर रही पेट्रोलिंग, ड्रोन से रखी जा रही नजर, कंट्रोल रूम से निगरानी

    1 hour ago

    2

    0

    नोएडा में आज श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान तीनों ही इंडस्ट्रियल जोन फेज-1, 2 और 3 में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पैदल मार्च और पेट्रोलिंग की जा रही है। खुद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह इंडस्ट्रियल सेक्टर में घूम कर सुरक्षा की जानकारी कर रही है। श्रमिक दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध की गई है। पूरे गौतमबुद्ध नगर को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें नोएडा को चार जोन व 16 सेक्टर, सेंट्रल नोएडा को 03 जोन व 24 सेक्टर और ग्रेटर नोएडा को 4 जोन व नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जनपद में छह एसपी रैंक के अधिकारी, 14 अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, 30 क्षेत्राधिकारी डिप्टी रैंक के अधिकारी, 65 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, 150 महिला उपनिरीक्षक, 900 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 200 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी व 10 कंपनी PAC को ड्यूटी लगाई गई है। सुरजपुर इंडस्ट्री पहुंचे सीटू कार्याकर्ता मजदूरों के हक की मांग को लेकर सीटू के कार्याकर्ता सुरजपुर स्थित इंडस्टियल जोन पहुंचे। यहां उन्होंने मजदूरों से बातचीत की और हक की लड़ाई को लेकर मंथन किया। इस मौके पर सीटू से जुड़े पदाधिकारियों ने श्रमिकों को संबोधित किया। इसके बाद वहां से चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका:टारगेट पर बचे ईरानी नेता, सेना ने ट्रम्प को प्लान बताया
    Next Article
    सीतापुर के नैमिषारण्य में 3 किसानों की संपत्ति कुर्क:बैंक का 25 लाख से ज्यादा कर्ज न चुकाने पर हुई कार्रवाई, 15 दिनों में होगी नीलामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment