Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे विवाद में चली गोली, 14 घायल:फतेहपुर में 22 पर मुकदमा, पुरानी रंजिश में 12 गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के राम नगर मजरे औरेई गांव में बुधवार शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले और तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन सभी पर मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। एक पक्ष का संतलाल पुरानी रंजिश के चलते बहरामपुर गांव में रहता है और होली पर अपने परिवार के साथ गांव आया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को होली शांतिपूर्वक मनाने की हिदायत दी थी, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष से राम नरेश उर्फ ब्रजेश मिश्रा, शिवम मिश्रा और धीरज मिश्रा शामिल हैं। दूसरे पक्ष से संतलाल लोधी, अभिषेक लोधी, देवशरण धोबी, शिव भवन यादव, इस्माइल, ननकू यादव, सोनू पासवान, राहुल कुमार लोधी और अजय कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राम नरेश मिश्रा के पास से एक तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में नायब कोर्ट से राजस्व वाद की पत्रावली गायब:जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व लिपिक पर FIR दर्ज
    Next Article
    कन्नौज में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन:कई महीने से नहीं मिला वेतन, डीएम को ज्ञापन देकर जल्द भुगतान की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment