Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड़:श्रावस्ती में गेहूं की कटाई और मक्का की सिंचाई प्रभावित, खेती की रफ्तार पड़ रहीं धीमी

    21 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती के जमुनहा सहित विभिन्न इलाकों में किसान डीजल संकट का सामना कर रहे हैं। बीते दिन से कई पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लाइन देखी जा रही हैं, जहाँ घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पा रहा है। यह संकट ऐसे समय में उत्पन्न हुआ है जब बारिश के बाद गेहूं की बची हुई सूखी फसल की कटाई और मड़ाई अंतिम चरण में है। डीजल की कमी के कारण कई स्थानों पर हार्वेस्टर और मड़ाई मशीनें खड़ी हो गई हैं, जिससे कृषि कार्य बाधित हो रहा है। किसानों ने आशंका जताई है कि समय पर डीजल न मिलने से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त, मक्का की फसल उगाने वाले किसानों को सिंचाई में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण मक्का की फसल को बार-बार सिंचाई की आवश्यकता होती है, लेकिन डीजल की समय सें पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गेहूं की बची फ़सल की मड़ाई और मक्का की सिंचाई बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। ईंधन के दाम बढ़ने के बावजूद बार-बार कतारों में लगने की मजबूरी ने किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित किया है। मां दुर्गा फिलिंग स्टेशन के संचालक विनोद गुप्ता ने बताया कि आसपास के कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी के कारण उनके यहाँ भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जो भी स्टॉक उपलब्ध था, उसे कतार में लगे उपभोक्ताओं को वितरित किया गया, लेकिन अब अत्यधिक भीड़ के कारण स्टॉक तेजी से समाप्त हो रहा है। डीजल लेने पहुंचे किसान सुशील ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि गर्मी के कारण मक्का की फसल को बार-बार सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन अब समय से पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा, उन्होंने यह भी बताया कि शादी-विवाह के मौसम में जनरेटर के लिए भी डीजल की मांग बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन और सरकार से इस समस्या का समाधान कर समय पर डीजल उपलब्ध कराने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बाइक चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद:शातिर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    नौतनवा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय बाइक चोर पकड़े:महाराजगंज में गिरोह का भंडाफोड़, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment