Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धरती के बाद अब आसमान में टकराव! Indian Satellites खुद को बचाने के लिए लगातार दिशा बदलने को मजबूर

    3 hours from now

    1

    0

    धरती पर दुनिया के आपसी टकराव की खबरें तो आती ही रहती हैं, लेकिन अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आकाश भी इससे अछूता नहीं रहा। ऊपर अंतरिक्ष में भी टकराव का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरा अब एक डरावनी हकीकत बन चुका है। हम आपको बता दें कि धरती के चारों ओर घूमने वाला अंतरिक्ष मार्ग अब तेज रफ्तार यातायात के दबाव में आ चुका है और भारतीय उपग्रह खुद को बचाने के लिए लगातार दिशा बदलने को मजबूर हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में भारतीय अंतरिक्ष संपत्तियों के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा नजदीकी टकराव चेतावनियां जारी होना इस बात का सीधा सबूत है कि हालात कितने गंभीर हो चुके हैं।हम आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष स्थितिजन्य आकलन रिपोर्ट 2025 के आंकड़ों ने इस संकट की भयावह तस्वीर पेश की है। पूरी दुनिया में करीब एक लाख साठ हजार चेतावनियां जारी हुईं, जिनमें से कई अमेरिका के अंतरिक्ष संचालन केंद्र द्वारा उत्पन्न की गईं। हर चेतावनी एक संभावित टकराव की ओर इशारा करती है, यानी अंतरिक्ष में जगह अब तेजी से सिकुड़ रही है और जोखिम लगातार बढ़ रहा है। रिकॉर्ड तोड़ प्रक्षेपणों के पीछे छिपा यह दबाव अब खुलकर सामने आने लगा है।इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Stationदरअसल, समस्या की जड़ है उपग्रह समूहों की बाढ़। एक ही दिन में सौ से अधिक वस्तुओं को अंतरिक्ष में भेजे जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। इससे प्रतिक्रिया का समय घट गया है और निगरानी करना बेहद जटिल हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा बन चुकी है। वर्ष 2025 में भारतीय मिशनों ने कुल अठारह टकराव बचाव संचालन किए, जिनमें चौदह निम्न पृथ्वी कक्षा में और चार भूस्थिर कक्षा में किए गए। हर संचालन से पहले जोखिम का गहन विश्लेषण किया गया ताकि आसपास मौजूद अन्य वस्तुओं से टकराव की संभावना को खत्म किया जा सके।इतना ही नहीं, कुल 82 संचालन योजनाओं में बदलाव करना पड़ा ताकि संचालन के बाद संभावित टकराव से बचा जा सके। निम्न कक्षा के उपग्रहों के लिए यह संख्या बेहद चिंताजनक है, जबकि भूस्थिर कक्षा के लिए भी दो योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। यह दिखाता है कि अब अंतरिक्ष में हर कदम बेहद सोच समझकर उठाना पड़ रहा है, क्योंकि एक छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है।गहरे अंतरिक्ष मिशन भी इस संकट से अछूते नहीं हैं। चंद्रयान-2 के परिक्रमा यान ने 16 बार कक्षा परिवर्तन किए और दो बार अपनी योजना बदलनी पड़ी ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके। यह बताता है कि अंतरिक्ष में अब सुरक्षित रहना पहले जितना आसान नहीं रहा।वैश्विक स्तर पर स्थिति और भी विस्फोटक होती जा रही है। वर्ष 2025 में कुल 315 सफल प्रक्षेपण हुए, जिनके जरिए 4651 वस्तुएं अंतरिक्ष में पहुंचाई गईं। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है। इनमें से 4198 सक्रिय उपग्रह हैं। हालांकि 1911 वस्तुएं वायुमंडल में वापस आ गईं, लेकिन कुल संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।देखा जाये तो अब खतरा एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। आने वाले दशक में सक्रिय उपग्रहों की संख्या अंतरिक्ष मलबे से भी ज्यादा हो सकती है। इसका मतलब है कि अंतरिक्ष में तेज रफ्तार से चलने वाली वस्तुएं बेहद संकरी राहों से गुजरेंगी, जहां टकराव की आशंका कई गुना बढ़ जाएगी। यह स्थिति एक ऐसे विस्फोटक बिंदु की ओर इशारा कर रही है जहां नियंत्रण और समन्वय की जरा-सी कमी विनाशकारी परिणाम दे सकती है।बहरहाल, साफ है कि अंतरिक्ष अब विज्ञान का शांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि यह एक युद्ध क्षेत्र की तरह बनता जा रहा है जहां हर देश अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। लेकिन इस अंधी दौड़ का नतीजा बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर समय रहते सख्त नियम और वैश्विक समन्वय नहीं किया गया, तो आने वाले सालों में अंतरिक्ष टकराव मानवता के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US War: होर्मुज को खुलवाने के लिए मैक्रों और कीर स्टार्मर ने बुलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अमेरिका से बनाई दूरी
    Next Article
    प्रिय नरेंद्र...PM मोदी को अचानक आया NATO के इस शक्तिशाली देश से फोन, होर्मुज पर बड़ा फैसला होने वाला है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment