Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में ललित अग्रवाल 12वीं बार बने अध्यक्ष:शहीद स्मारक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, स्वर्ण जयंती की तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति की वार्षिक बैठक में ललित अग्रवाल को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष चुना गया। बैठक में इस वर्ष शहीद मेले की स्वर्ण जयंती को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। शहर के सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में आयोजित स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति (पंजी.) की वार्षिक सभा में सर्वसम्मति से ललित अग्रवाल (छावनी) को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्यों ने उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। सभा के दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मुकुल त्यागी एडवोकेट को महामंत्री और आशुतोष आजाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर भी सदस्यों को मनोनीत कर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ का शहीद मेला ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है, जो वर्षों से देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देता आ रहा है। इस वर्ष मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर इसे स्वर्ण जयंती के रूप में विशेष रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े आयोजन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में संरक्षक योगेंद्र कुमार मुन्नू, चेतन प्रकाश अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता टीटू, नरेंद्र सर्राफ, उपप्रधान राजीव गर्ग, प्रभात अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, मंत्री मनीष गर्ग, उदय कंसल, प्रचार मंत्री अतुल अग्रवाल, मेला संयोजक सोनू बंसल, मनीष कंसल, गुलशन त्यागी, विशाल गुप्ता, अभिलेश एडवोकेट, दीपांशु गर्ग, हरेंद्र कौशिक, राहुल जिंदल, विशाल गोयल, याशी बंसल, संजय अग्रवाल और मन्नी वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- नन्हे हाथ छीन रहे लंच के पैकेट:बेहोश हुई महिला, हादसे के तीसरे दिन भी जल चुके बर्तन समेट रहे लोग
    Next Article
    गाजियाबाद में आग से 200 घर जलकर राख:बेघर लोगों को राहत शिविर भेजा गया, 1 हजार लोगों के रहने और खाने का किया इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment