Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिजिटल लेबर चौक ऐप से घर बैठे मिलेगा रोजगार:श्रमिकों और नियोजकों को एक मंच पर जोड़ेगा, कल्याणकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    निर्माण श्रमिकों को रोजगार की तलाश में अब लेबर चौक या मजदूर मंडियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने निर्माण श्रमिकों को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्टेट बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप शुरू किया है। इसके जरिए श्रमिक और काम देने वाले सीधे एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि ऐप का उद्देश्य पारंपरिक मजदूर मंडियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। काम की तलाश कर रहे निर्माण श्रमिक मोबाइल ऐप पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि नियोजक अपनी जरूरत के अनुसार श्रमिकों की जानकारी देखकर उन्हें काम के लिए चुन सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रोजगार मिलने से श्रमिकों की भागदौड़ कम होगी और काम की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। वहीं, नियोजकों को भी अपनी जरूरत के मुताबिक श्रमिक तलाशने में आसानी होगी। ऐप पर रोजगार के साथ-साथ बीओसीडब्ल्यू यानी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी। डिजिटल लेबर चौक ऐप पर काम की तलाश कर रहे निर्माण श्रमिक अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद नियोजक अपनी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध श्रमिकों की जानकारी देख सकेंगे। इससे रोजगार तलाशने और श्रमिकों को काम से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था से श्रमिकों को रोजगार के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत कम होगी। वहीं, नियोजकों को भी अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रमिक आसानी से मिल सकेंगे। रोजगार के साथ कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ऐप की खासियत सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है। इसमें बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक इन योजनाओं के बारे में जान सकेंगे और डिजिटल माध्यम से उनका लाभ लेने की प्रक्रिया अपना सकेंगे। इससे श्रमिकों को रोजगार के साथ सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। पारदर्शिता और तेजी से काम मिलने की उम्मीद अधिकारी के मुताबिक डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। श्रमिकों को काम की तलाश में समय और पैसा खर्च करके लेबर चौक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, नियोजक भी अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध श्रमिकों तक सीधे पहुंच सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक मजदूर मंडियों की व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप देना और निर्माण क्षेत्र में काम की तलाश कर रहे श्रमिकों तथा रोजगार देने वालों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है। बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की वेबसाइट और प्ले स्टोर पर उपलब्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने निर्माण श्रमिकों और नियोजकों से डिजिटल लेबर चौक ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ऐप यूपी बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की वेबसाइट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे ऐप पर अपनी जानकारी दर्ज करें और डिजिटल माध्यम से मिलने वाले रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। साथ ही, बीओसीडब्ल्यू की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र होने पर उनका लाभ भी लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पटाखा कांड- फरार शकील पर इनाम 50 हजार हुआ:मुख्य आरोपी की पत्नी कहकसा भी पकड़ी गई, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    एम्स रायबरेली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू:मरीजों-तीमारदारों को बताया संतुलित आहार का महत्व; नुक्कड़ नाटक और क्विज से भी होगी जागरूकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment