Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एम्स रायबरेली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू:मरीजों-तीमारदारों को बताया संतुलित आहार का महत्व; नुक्कड़ नाटक और क्विज से भी होगी जागरूकता

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के एम्स में 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य मरीजों, उनके तीमारदारों और आम लोगों को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 सितंबर को पोषण जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा सत्र के साथ हुई। एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को रोजमर्रा के खान-पान में पौष्टिक और संतुलित खाद्य पदार्थ शामिल करने की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी नहीं कि भोजन महंगा हो, बल्कि स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों का सही मात्रा में सेवन भी बेहतर पोषण का आधार है। पहले दिन मरीजों और उनके तीमारदारों को संतुलित आहार, अच्छी खान-पान की आदतों और स्वस्थ जीवनशैली के फायदे बताए गए। डीन एकेडमिक डॉ. नीरज कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचाव का मुख्य आधार है। उन्होंने लोगों से भोजन में स्थानीय और पौष्टिक चीजों को शामिल करने की अपील की। डीन ने कहा- रोजमर्रा की जिंदगी में अच्छी आदतें अपनाएं कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक डॉ. नीरज कुमारी ने संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खान-पान की अच्छी आदतें स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा हैं। लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पोषण केवल बीमारी के दौरान ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए भी जरूरी है। स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थ आसानी से उपलब्ध होते हैं और इन्हें संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल कर बेहतर पोषण हासिल किया जा सकता है। सामुदायिक चिकित्सा विभाग की देखरेख में हो रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की सभी गतिविधियां सामुदायिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभागाध्यक्ष डॉ. भोलानाथ की देखरेख में आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश शुक्ला कर रहे हैं। अभियान में एम्स के विभिन्न विभागों के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य टीमें भी भाग ले रही हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के साथ आम लोगों को भी पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी जा रही है, ताकि वे इसे अपने दैनिक जीवन में अपना सकें। क्विज, खेल और बातचीत के जरिए भी देंगे पोषण का संदेश सप्ताह के अगले दिनों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, संवाद आधारित गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी और खेल आयोजित किए जाएंगे। मनोरंजक गतिविधियों के जरिए पोषण से जुड़ी जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। इनके माध्यम से संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, स्वस्थ खान-पान और पोषण के महत्व से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।ॉ डॉ. मानस, डॉ. प्रज्ञा समेत कई चिकित्सकों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में डॉ. मानस, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. अपर्णा और डॉ. शैव्या सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की और मरीजों व उनके तीमारदारों को पोषण संबंधी जानकारी देने में सहयोग किया। एम्स प्रशासन का उद्देश्य सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों के माध्यम से लोगों में यह संदेश पहुंचाना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए महंगे भोजन की जरूरत नहीं है। स्थानीय, मौसमी और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में भोजन का हिस्सा बनाकर भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल लेबर चौक ऐप से घर बैठे मिलेगा रोजगार:श्रमिकों और नियोजकों को एक मंच पर जोड़ेगा, कल्याणकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी
    Next Article
    महाराष्ट्र में महिला पर हमला करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर के चौरी चौरा में आकर छिपे थे, एसटीएफ ने ढूंढ निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment