Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर की तिजोरी से नौकर ने 15 लाख चुराए:झांसी में कैंची से लॉक खोलता था, पैसों से मां-मौसा ने कार, बाइक और ऑटो खरीदी

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में नामी चिरंजीव हॉस्पिटल के मालिक डॉ. संजय त्रिपाठी के घर में चोरी हो गई। यह चोरी उनका नौकर अपनी मां के साथ मिलकर एक साल से कर रहा था। दोनों घर में सफाई का काम करते थे। तिजोरी खोलकर वह लगभग 15 लाख रुपए चोरी कर चुका था। उसने चोरी की रकम से कार, बाइक और ऑटो भी खरीद ली थी। लेकिन शुक्रवार को डॉक्टर ने उसे चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उससे चोरी के एक लाख रुपए बरामद हुए। मौका पाकर वह भाग गया। चोरी में उसका सौतेला पिता और ताऊ भी शामिल थे। डॉक्टर ने नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नौकर नौकर दीपांशु अड़जरिया (19) को गिरफ्तार कर लिया। मां समेत 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मेडिकल रोड पर चिंरजीव हॉस्पिटल के एमडी डाॅ. संजय त्रिपाठी ने बताया- वह परिवार के साथ हॉस्पिटल के ऊपर वाले फ्लोर पर रहते हैं। 3 साल से घर पर नई बस्ती के सुधा विहार कॉलोनी निवासी ज्योति अड़जरिया झाड़ू-पौंछा का काम कर रही थी। एक साल पहले ज्योति के बेटे दीपांशु को भी नौकरी पर रख लिया। दोनों साफ सफाई का काम करते थे। कुछ समय बाद ही दीपांशु चाबी से घर की तिजोरी खोलकर चोरी करने लगा। इसका पता शुक्रवार को चला। जब डॉक्टर ने उसे तिजोरी से एक लाख रुपए चोरी करते हुए पकड़ लिया। उससे कैश भी बरामद हुआ। मौका पाकर आरोपी भाग गया। तब डॉक्टर ने नवाबाद थाने में केस कराया। कैंची से लॉक खोलकर चुराता था पैसा एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- पूछताछ में आरोपी दीपांशु ने कबूला कि डॉक्टर के बेडरूम तक उसका आना जाता था। डॉक्टर तिजोरी की चाबी बाथरूम के बाहर बने वार्डरोब की दराज में रखते थे। उसके मन में लालच आ गया। उसने कैंची से दराज खोलकर तिजोरी की चाबी निकाली। फिर तिजोरी खोलकर पैसे चुरा लिए। चाबी को वापस दराज में रख लिया। चोरी के बाद किसी को शक नहीं हुआ और वो पकड़ा भी नहीं गया। इसके बाद वह लगभग एक साल से चोरी कर रहा था। अब तक करीब 15 लाख रुपए चुरा चुका था। चोरी में उसकी मां ज्योति, सौतेला पिता रामनरेश और ताऊ रामाधार भी शामिल थे। सभी ने मिलकर चोरी के पैसों से पुराना अर्टिगा कार, एक बाइक और ताऊ ने एक ऑटो खरीद लिया। वाहनों को जब्त करेगी पुलिस एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी नौकर दीपांशु अड़जरिया को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी के 10 हजार रुपए बरामद हुए हैं। उसमी मां ज्योति, सौतेले पिता रामनरेश और ताऊ रामाधार को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है। चोरी के पैसों से खरीदी गई कार, बाइक और ऑटो को भी जब्त किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे:डीएम ने दिए निर्देश, 12 नवंबर को जारी होगी सूची, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां
    Next Article
    आरा मशीन संचालक को मारी गोली, कंधे में लगी:लखनऊ में बाप-बेटे ने जमीनी विवाद में किया हमला, भागते समय एक पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment