Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर 99000 की ठगी:मिर्जापुर पुलिस ने सात महीने बाद रुपए वापस दिलाए

    8 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 99 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली गई थी। मड़िहान पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए करीब सात महीने बाद पीड़ित को पूरी धनराशि वापस दिला दी। मड़िहान थाना क्षेत्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब सात महीने बाद पीड़ित को पूरी धनराशि वापस दिला दी। मड़िहान थाना क्षेत्र के मर्चा गांव निवासी श्याम नारायण सिंह ने 8 अगस्त 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर डॉक्टर से इलाज के लिए अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा दिया और उनके बैंक खाते से 99,000 रुपए निकाल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और मनीष मिश्र के नेतृत्व में मड़िहान पुलिस की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क कर ठगी गई धनराशि को तुरंत होल्ड करा दिया। मड़िहान थाना की साइबर सेल टीम की तत्परता से पीड़ित श्याम नारायण सिंह के खाते में ठगी गई पूरी 99,000 रुपए की धनराशि वापस कर दी गई। पैसे वापस मिलने के बाद श्याम नारायण सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना मड़िहान के प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्र और साइबर सेल टीम के आरक्षी कुलदीप पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। मिर्जापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बहाने अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हवाई अड्डे के आसपास कचरा और अवैध-गतिविधियों से बढ़ा खतरा:श्रावस्ती में एयरपोर्ट प्रशासन ने विमानन सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की
    Next Article
    लखनऊ में अवैध निर्माण पर हुई कार्यवाही:LDA के बुलडोजर ने 4 मकान ध्वस्त किए; बिना मानचित्र पास करवाए बने थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment