Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डालीबाग बंधे पर कार्रवाई करने पहुंचा सिंचाई विभाग:भारी विरोध के बाद लौटे अधिकारी; 80 साल से बसे होने का दावा

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के डालीबाग बंधा इलाके में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सिंचाई विभाग की टीम बंधे के किनारे बने मकानों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। विभागीय कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों और अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद विरोध को देखते हुए बुलडोजर और विभागीय टीम को वापस लौटना पड़ा। सिंचाई विभाग की ओर से बंधे के किनारे बने मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस में भूमि को विभाग की संपत्ति बताते हुए अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। हालांकि स्थानीय निवासियों ने विभाग के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके परिवार कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। लोगों का दावा है कि कुछ परिवार स्वतंत्रता से पहले से इस इलाके में निवास कर रहे हैं और करीब 80 वर्षों से उनका कब्जा व निवास बना हुआ है। ऐसे में अचानक सिंचाई विभाग द्वारा जमीन पर दावा ठोकना समझ से परे है। विरोध कर रहे लोगों ने सवाल उठाया कि यदि जमीन वास्तव में विभाग की थी तो जब लोगों ने यहां मकान बनाना शुरू किया था, उस समय विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कहां थे। उनका कहना है कि दशकों तक किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और अब अचानक बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने पहुंचे कुछ अधिकारियों की कार्यशैली राजनीतिक मानसिकता से प्रेरित दिखाई दे रही थी। वहीं सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि पूर्व में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान भी इस भूमि को लेकर जांच कराई गई थी। उस समय जांच में निवासियों के पक्ष को सही माना गया था और उन्हें वैध रूप से रहने वाला पाया गया था। ऐसे में वर्तमान कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल विरोध के चलते विभागीय टीम मौके से लौट गई है, लेकिन मकानों पर नोटिस चस्पा होने के बाद क्षेत्र में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। अब लोगों की नजर प्रशासन और सिंचाई विभाग के अगले कदम पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में महिला ने बेटियों संग आत्महत्या की धमकी दी:ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप, न्याय न मिलने से परेशान
    Next Article
    उन्नाव हाईवे पर लोडर पलटा, एक युवक की मौत:पुलिस शव की शिनाख्त और फरार चालक की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment