Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी के समय महिला की पेशाब थैली काटने का आरोप:परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

    13 hours ago

    2

    0

    शामली के झिंझाना रोड स्थित वरदान हॉस्पिटल में डॉक्टर पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें डॉक्टर पर महिला की पेशाब की थैली काटने का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली क्षेत्र के वरदान हॉस्पिटल में सोनू ने 30 तारीख को अपनी पत्नी प्रीति को भर्ती कराया था। डॉक्टर ने प्रीति को खून की कमी बताई थी। खून चढ़ाने के दौरान ही प्रीति की डिलीवरी हो गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से प्रीति की पेशाब की थैली कट गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने प्रीति की हालत बिगड़ने के बावजूद दो घंटे बाद ही उसे डिस्चार्ज करने की बात कही, जिससे उसकी हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती गई। पीड़ितों ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया डिलीवरी के 2 दिन बाद ही लगातार 2 से 3 दिन तक उसको यहां लेकर आए लेकिन डॉक्टर शिल्पी गुप्ता ने उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वरदान हॉस्पिटल की डॉक्टर शिल्पी गुप्ता के द्वारा किए गए ट्रीटमेंट से नाराज होकर पीड़िता के पति सोनू के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतते हुए पेशाब की थैली काटने का आरोप लगाया है। अब पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला को खून चढ़ाते वक्त डिलीवरी हो गई जबकि डॉक्टर महिला का कहना है कि इस मामले में मेरी कोई गलती नहीं है। महिला को खून चढ़ाते वक्त डिलीवरी हो गई थी। उसको 2 घंटे बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसके बाद हमारे द्वारा मरीज को यहां चेकअप के लिए बुलाया गया था लेकिन प्रीति के परिजन उसकी यहां नहीं लाए। उल्टा अब मुझ पर ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जबकि एडिशनल सीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या:लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, 6 साल पहले लिया था VRS
    Next Article
    जौनपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू:लोकतांत्रिक समावेशिता पर चर्चा; कुलपति ने मूल्यों पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment