Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या:लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, 6 साल पहले लिया था VRS

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में एक रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी के वैष्णो बिहार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय शालिग्राम सविता पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के निवासी थे। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। शालिग्राम सविता ने लगभग छह साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका 22 वर्षीय बड़ा बेटा प्रबंधु स्नातक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की है। पुलिस परिजनों से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में पैरालीगल वॉलंटियर्स का संवर्धन प्रशिक्षण:कानपुर नगर सहित 5 जिलों के अधिकार मित्रों को प्रशिक्षित किया
    Next Article
    डिलीवरी के समय महिला की पेशाब थैली काटने का आरोप:परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment