Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डमी कंपनी बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:9 खातों पर अलग-अलग राज्यों में 46 मामले दर्ज, 60 करोड़ रुपये का लेनदेन

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिस पर डमी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का आरोप है। यह गिरफ्तारी बरहज थाना क्षेत्र के बेलडाड़ मोड़ के पास से हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरगइया टोला जयनगर वार्ड नंबर-4 निवासी माखन लाल गुप्ता पुत्र राममूरत गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी "लेक्सी रुफ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड" नामक कंपनी के माध्यम से कई बैंक खातों का संचालन कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि इस कंपनी से जुड़े कुल 9 खातों पर विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर 46 शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों के जरिए अब तक लगभग 60 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए करता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें 11 चेकबुक, 2 कैंसिल चेक, 1 पासबुक, 9 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, विभिन्न कंपनियों के एपीआई एग्रीमेंट, जीएसटी दस्तावेज, कंपनी से जुड़े एमओए और एओए, बोर्ड रिजोल्यूशन, शेयर होल्डिंग पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक एप्पल मोबाइल फोन और दो डेल लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी माखन लाल गुप्ता के खिलाफ थाना साइबर क्राइम देवरिया में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम, डेबिट कार्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या अपने नजदीकी पुलिस थाने में देने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक साहू या कोई और:भाजपा से विजय, अवधेश और अभिनव सिन्हा में से कौन पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    प्रयागराज उत्तरी सीट पर विधायक हर्षवर्धन या कोई और:सपा से संदीप, शशांक या अनुग्रह सिंह पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment