Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल:सिकंदरा में तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को कटिहार बिक्री फील्ड के पास एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तिलक समारोह में जा रहे थे मृतक की पहचान जनपद जालौन के सरेनी निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ कानपुर देहात आए थे। दोनों सदरपुर गांव के पास स्थित 'मां फूलमती वाटिका' में बेहमई गांव निवासी पप्पू के पुत्र सोनू के विवाह से संबंधित एक तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। डंपर की टक्कर से हुआ हादसा तिलक समारोह से लौटते समय देवेंद्र अपने साथी के साथ बाइक पर सवार थे। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कटिहार बिक्री फील्ड के सामने पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खंदक में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत स्थानीय लोगों की सूचना पर सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिकंदरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देवेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर (माती) रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बंदूक की दुकानों का औचक निरीक्षण:एएसपी-सीओ सिटी ने कारतूस बिक्री, स्टॉक और रजिस्टर का मिलान किया
    Next Article
    हरदोई में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक:प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment