Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे-बहू की मौत:पीलीभीत में हाईवे पर भीषण हादसा; उत्तराखंड से लखीमपुर जा रहा था परिवार

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डंपर और कार की भीषण टक्कर में मां-बेटे और बहू की की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे भी घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइविंग कर रहा बेटा अंदर फंस गया। उसके शव को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे बाद दरवाजा तोड़कर उसे निकाला जा सका। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पूरनपुर-खुटार हाईवे पर चीनी मिल के पास का है। मृतक उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ये परिवार कार (UK 18 A 6243) से पूरनपुर होते हुए लखीमपुर में अपने रिश्तेदार के घर नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहा था। कार को तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। कार के पीछे 'गौरक्षक दल' लिखा है। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उत्तराखंड के शक्ति फार्म निवासी शेफाली (65), उनके बेटे तारक (35) और बड़े बेटे सनातन गायन की पत्नी साधना गायन (45) के रूप में हुई है। हादसे में साधना की बेटी खुशबू (16) और बेटा सनातनु (14) घायल हुए हैं। खुशबू के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बेटा चला रहा था कार तारक कार चला रहे थे, जबकि उनकी मां शेफाली आगे वाली सीट पर बैठी थीं। साधना अपने दोनों बच्चों के साथ पीछे की सीट पर थीं। परिवार कार (UK 18 A 6243) से लखीमपुर जा रहा था। चीनी मिल के पास सामने से आ रहे डंपर (UP 31 BT 5892) ने कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़े भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तारक, उनकी मां शेफाली और भाभी साधना की मौके पर ही मौत हो गई। तारक का शव स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया था। उन्हें निकालने के लिए कार का गेट काटना पड़ा। उनकी मां शेफाली के सिर में कार के पुर्जे घुस गए थे। पीछे बैठी साधना दोनों सीटों के बीच फंस गई थीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। हादसे के बाद दोनों बच्चे कार में फंसकर तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। दोनों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद शक्ति फार्म स्थित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरनपुर सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। डंपर और कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 68,500 शिक्षक अभ्यर्थियों ने राजभर का आवास घेरा:बोले- राजभर चाचा न्याय करो, पुलिस से धक्का-मुक्की; सड़क पर लगा भीषण जाम
    Next Article
    डिंपल-प्रियंका साथ में प्रचार करेंगी? अखिलेश ने जवाब नहीं दिया:सपा प्रमुख बोले- डिप्टी सीएम फिर डपटे जाएंगे, BJP मुस्लिमों का अधिकार छीन रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment