Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिंपल-प्रियंका साथ में प्रचार करेंगी? अखिलेश ने जवाब नहीं दिया:सपा प्रमुख बोले- डिप्टी सीएम फिर डपटे जाएंगे, BJP मुस्लिमों का अधिकार छीन रही

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है। लखनऊ में उनसे सवाल किया गया कि विधानसभा चुनाव में डिंपल यादव और प्रियंका गांधी साथ में प्रचार करेंगी? इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बोले- मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। अखिलेश सोमवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा- हिंदुस्तानियत को बचाने के लिए मुस्लिम भाइयों ने धैर्य रखा। उन्हें देश के संविधान पर भरोसा है। आप अधिकार छीन रहे हैं। कोर्ट नहीं जाने दे रहे हैं। ये परंपरा गलत है। सपा प्रमुख ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी तंज कसा। कहा- वो फिर डपटे जाएंगे। उन्होंने कहा- भाजपा आधी-अधूरी नौकरी और शिक्षा देने का काम कर रही है। हमारी सरकार आने पर सब ठीक कर देंगे। हम शिक्षा मित्रों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। उनको एक शिक्षक रूप में सम्मानित करेंगे। अखिलेश की बड़ी बातें पढ़िए 1- असली संकट बीजेपी, जनता हटाने को तैयार अखिलेश ने कहा- आप कानून को बुलडोज नहीं कर सकते। जिन्होंने कानून तोड़े हैं, उनको सजा जरूर मिलेगी। याद करिए, हमारा घर इलीगल बता रहे थे। जबकि, सबसे ज्यादा इलीगल कंस्ट्रक्शन बीजेपी ने किया है। असली संकट भी बीजेपी है। जनता इन्हें हटाने के लिए तैयार है। बाढ़ के बारे में पता कर लीजिए, किसानों का कितना नुकसान हुआ। लोगों के घर-मकान गिर गए। 2- शंकराचार्य के साथ जो व्यवहार हुआ, उसकी सजा भाजपा को मिलेगी सपा प्रमुख ने कहा- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो व्यवहार हुआ, इसकी सजा भाजपा को मिलेगी। गंगा में स्नान नहीं करने दिया। सोचिए, ये लाशों पर राजनीति करते हैं। हिंदू धर्म के सबसे बड़े कुंभ में जो जानें गईं, उनकी गिनती क्या सही थी? मुख्यमंत्री सच्चे गाय-प्रेमी हैं, तो वह 100 गायें रख लें। हमारा समाज 500 साल से गायों की सेवा कर रहा है। जब से राम मंदिर से चंदा चोरी हुआ है, तब से सनातन धर्म को मानने वाले बहुत दुखी हैं। करोड़ों लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी चोरी नहीं करते। 3- आगरा डीएम का संबंध किससे, आप जानते हैं सपा मुखिया ने कहा- आगरा में फर्जी शिक्षकों के वोट बनाए जा रहे हैं। आगरा डीएम का संबंध किससे है, आप जानते हैं। बता दें कि आगरा के डीएम मनीष बंसल हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। 4- कट्टे की क्या जरूरत, जब कंप्यूटर से लूट हो रही अखिलेश ने कहा- लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बैठकर साइबर क्राइम कर रहे थे। अमेरिका से पैसा लूट रहे हैं। कट्टे की जरूरत क्या है? कंप्यूटर से लूट हो रही है। मुख्यमंत्री भी नहीं जानते कि साइबर फ्रॉड क्या होता है। प्रेरणा स्थल में पानी भरा था। रिवर फ्रंट पर पानी नहीं भरा, इसका मतलब इंजीनियर को काम नहीं करने दे रहे हैं। 5- मदरसों के साथ भेदभाव किया अखिलेश ने कहा- इस सरकार को कोई दूसरा काम नहीं करना है। इनको सिर्फ लोगों को बांटना है। मदरसों के साथ इन्होंने भेदभाव किया है। भाजपा को सिर्फ तोड़ना आता है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा:अखिलेश यादव चिंता न करें, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम योगी ने सोमवार को बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि गांवों में बीमारी के दो कारण हैं- गंदगी और साफ पानी की कमी। स्वच्छता अभियान से गंदगी बंद हुई। हर घर नल योजना से पानी मिल रहा है। अगर कोई टोटी चोरी करके ले जा रहा है तो प्लंबर उसे ठीक कर पा रहा है। वरना पता चला कि टोटी चोर टोटी चोरी करते रहेंगे और पानी बहता रहेगा। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे-बहू की मौत:पीलीभीत में हाईवे पर भीषण हादसा; उत्तराखंड से लखीमपुर जा रहा था परिवार
    Next Article
    लखनऊ में अपार्टमेंट का पिलर धंसा, 25 परिवारों को निकाला:निवासी बोले- लगा जैसे भूकंप आ गया, मौके पर पुलिस-SDRF-NDRF

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment