Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर से टकराई बारातियों से भरी स्कूल बस, 19 घायल:फतेहपुर में 5 की हालत नाजुक, ड्राइवर को झपकी लगने से हुई टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 3 बजे बारातियों से भरी स्कूल बस की डंपर से टक्कर हो गयी। जिसमें 19 बाराती जख्मी हो गए है, जिनमें 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है। जिसकी वजह से बस सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घूसी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस सिमौर के किशनपुर थाना इलाके के सिलमी सिकरिहा गांव गई थी। वहां से वापसी के दौरान जब बस बंवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गयी। जिसकी वजह से बस ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घूसी। हादसे में घायल बाराती हादसे में घायल होने वालों में श्याम (25), अजीत (24), राजा (55, बड़ागांव), रामनरेश (27), सुरेश (40), रामनारायण (55), घनश्याम, रामसिंह (47, बड़ागांव), सुमित (10), सुल्तान (50), बस चालक (सिमौर), सज्जन (17), नीरज (25), शिव नरेश, प्रिंस (11, बेंसडी), मोहन (20), धनपाल (46), श्यामू, नरेश चंद्र (60, कंधिया) और सचिन (16, बेंसडी) शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही बंवारा गांव के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में आरटीई छात्रा को स्कूल से निकाला:परिजनों ने प्रधानाचार्य पर धमकी का आरोप लगाया, DM से शिकायत
    Next Article
    टाइल्स मिस्त्री घर में फंदे पर लटका मिला:पहली पत्नी भी कर चुकी है सुसाइड, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment