Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM मौर्य के बयान पर उलेमा भड़के:बाराबंकी में मदरसों को आतंकवाद की फैक्ट्री बताने का किया विरोध

    5 hours ago

    1

    0

    सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलानाओं में आक्रोश है। डिप्टी सीएम ने मदरसों को आतंकवाद पैदा करने की फैक्ट्री बताया था। शनिवार 3:00 बजे इस बयान को बाराबंकी के उलेमाओं और मदरसा संचालकों ने भ्रामक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला करार दिया है। बाराबंकी के मदरसा संचालक व मौलाना इमाम मकबूल ने इस बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मदरसों में 'कुरान-ए-पाक' के साथ-साथ उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, साइंस और गणित जैसे आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जाती है। मौलाना मकबूल ने बताया कि मदरसों से पढ़कर निकले छात्र डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के विद्यार्थी भविष्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। मौलाना ने इस्लामिक शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का जिक्र करते हुए कहा कि कुरान-ए-पाक में किसी के बारे में बुरा बोलने या सोचने की मनाही है। उन्होंने अल्लाह के फरमान का हवाला देते हुए कहा कि मोमिन आपस में भाई-भाई हैं और जिस देश में हम रहते हैं, उसके सभी नागरिक हमारे भाई हैं। मौलाना मकबूल ने जोर देकर कहा कि अपने भाई को नुकसान पहुंचाना या बुरा कहना गलत है। मदरसे हमेशा देशप्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देते आए हैं। ऐसे में इन्हें आतंकवाद से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बजरंग दल ने फूंका पप्पू यादव का पुतला:सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन, बोले- हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू:विधि संस्थान के नवप्रवेशी छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा, हैप्पीनेस पर सत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment