Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू:विधि संस्थान के नवप्रवेशी छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा, हैप्पीनेस पर सत्र

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह और अन्य अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अनुशासन विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। अनुशासित विद्यार्थी ही अपने ज्ञान, व्यक्तित्व और चरित्र का विकास कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए अध्ययन, शोध, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कुलपति ने यह भी कहा कि विधि शिक्षा केवल कानून का अध्ययन नहीं, बल्कि न्याय, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने की प्रक्रिया है। इंडक्शन प्रोग्राम के प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने "साइबर सुरक्षा" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। डॉ. राठौर ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और साइबर अपराध की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार को भी साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराधों की प्रकृति और कानूनी पहलुओं को समझना महत्वपूर्ण बताया। द्वितीय सत्र में श्री आनंद राय ने हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने योग, मेडिटेशन और प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के साथ-साथ बी.एससी. एग्रीकल्चर और बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बी.पी.ई.एस.) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ. वनिता सिंह ने किया। विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रियंका कुमारी, जय सिंह एवं रजनीश सिंह का विशेष सहयोग रहा तथा संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM मौर्य के बयान पर उलेमा भड़के:बाराबंकी में मदरसों को आतंकवाद की फैक्ट्री बताने का किया विरोध
    Next Article
    डीएम के अवकाश आदेश के बावजूद खुला स्कूल:जागृति विहार स्थित निजी स्कूल पर आदेश उल्लंघन का आरोप, छात्र नेता ने उठाई कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment