Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी कमिश्नर को आतंकी कनेक्शन बता 13-दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:57 लाख खाते से ट्रांसफर कराने वाले 5 शातिर अरेस्ट, CISF का जवान मास्टर माइंड

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस कमिश्नर ने रिटायर डिप्टी कमिश्नर उद्योग भैरव प्रसाद पांडेय को पुलवामा आतंकी कनेक्शन की धमकी देकर 13 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके 57 लाख ठगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को अरेस्ट कर लिया। जांच में सामने आया कि यह इंटरनेशन ठगी का गैंग है। देश के पांच राज्यों से जुड़ा हुआ है और विदेश में बैठा मास्टर माइंड साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है। खास बात ये है कि इस गिरोह में उड़ीसा के राउरकेला में तैनात सीआईएसफ का जवान मास्टर माइंड है। पुलिस अब सीआईएसएफ के जवान समेत अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीआईएसएफ का जवान उड़ीसा से चला रहा ठगी का नेटवर्क कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलवामा आतंकी अटैक कनेक्शन बताकर डिजिटल अरेस्ट करके 57 लाख की ठगी का खुलासा कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानपुर के रामबाग के निवासी रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर भैरव प्रसाद पांडेय ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 57 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी है इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी जयप्रकाश ,शुभांकर सिंह ,विक्रम सिंह ,विनय प्रताप सिंह राजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। इन शातिरों ने पीड़ित भैरव प्रसाद पांडेय और उनकी पत्नी को पुलवामा अटैक के मामले से जोड़कर ठगी करी थी ,इस घटना का मुख्य आरोपी राजू ठाकुर जो कि झारखंड का रहने वाला है उसके अनुसार सीआईएसएफ की सिपाही दाऊद अंसारी ही इस मामले का मास्टर माइंड है जिसकी पोस्टिंग राउर केला उड़ीसा में है और वेस्ट बंगाल का रहने वाला है , सीपी रघुवीर लाल ने बताया कि पुलिस की एक टीम राउंड केडा उड़ीसा सीएसएफ हेडक्वार्टर जाएगी।पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन गाड़ी और अन्य चीजें बरामद किया है। खबर अपडेट हो रही है…।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में रेगुलेटर फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जला, आबादी के बीच चल रही यूनिट से लोगों में आक्रोश
    Next Article
    भदोही पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य पूर्वाभ्यास:रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अंतिम रिहर्सल पूरी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment