Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम भड़के, बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे:विधानसभा में सपा विधायक ने पूछा- आपके यहां रायता कहां बनता है

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानमंडल के छठवें दिन बजट पर चर्चा हो रही है। विधासनभा में NDA के 288 विधायकों में से 60 विधायक और मंत्री भी सदन में मौजूद नहीं है। सत्ता से ज्यादा विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क गए। सपा विधायक आरके वर्मा बोल रहे थे, तभी ब्रजेश पाठक खड़े हो गए। कहा- सीधे-सीधे सवाल आएंगे तो सीधे-सीधे जवाब देंगे। अगर राजनीतिक सवाल किया गया, तो हम राजनीतिक रायता फैला देंगे। इसी बीच सपा विधायक कमाल अख्तर खड़े हो गए। कहा- मंत्रीजी इतने बड़े पद पर हैं। इनसे मेरा सवाल है कि इनके विभाग में रायता कहां बनता है? इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- वे खाने-पीने की बात कर रहे हैं। यह सुनकर ब्रजेश पाठक मुस्कुराने लगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान आज कर सकते हैं। सीएम ने 13 फरवरी को विधानसभा में इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना है। योगी सरकार ने 11 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस चर्चा में खूब गहमागहमी दिखी। सीएम योगी ने सपा पर हमला बोला। पहली बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बात की। सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लााग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के जवान को श्रद्धाजंलि देने के लिए उमड़ा हुजूम:लोगों ने छतों से फूल बरसाए; जम्मू-कश्मीर के अखनूर में थे तैनात; 5 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    तेज रफ्तार कार ने दूल्हे संग रिश्तेदार को रौंदा:शादी वाले घर में कोहराम, 17 फरवरी को थी लग्न, धौलपुर जानी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment