Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के जवान को श्रद्धाजंलि देने के लिए उमड़ा हुजूम:लोगों ने छतों से फूल बरसाए; जम्मू-कश्मीर के अखनूर में थे तैनात; 5 साल पहले हुई थी शादी

    10 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान की हादसे में मौत हो गई। शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार को सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर मेरठ के पैतृक गांव पहुंचे। गांव में पार्थिव शरीर के पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने घरों की छतों से फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, राहुल फौजी का नाम रहेगा के नारे लगाए। बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही मां- बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बोलते रहे कि हमारे लाल के साथ क्या हुआ। बचपन से ही फौज में जाना उसका सपना था। हिमाचल में यात्रा के दौरान हादसा किठौर के भड़ौली गांव के रहने वाले हवलदार राहुल भड़ाना (33) सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में थी। सेना की ओर से मिली सूचना के अनुसार जवान राहुल छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डमटाल में सड़क हादसे में दिवंगत हो गए। किसान नेता पवन गुर्जर ने बताया- उनके मामा हेम सिंह भड़ाना के बेटे राहुल भड़ाना 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। 10 साल से वह विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पिछले कुछ दिनों से वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार को सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। हादसे की सूचना सेना की ओर से भेजी गई। साढ़े 5 साल पहले सोनल से हुई थी शादी राहुल की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले अमरोहा की सोनल से हुई थी। उनका साढ़े चार साल का एक बेटा है, जिसका नाम दिव्यांश है। राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी चार बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के जवान से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दो गुजरातियों ने जातिवादी आतंकवाद बढ़ाया':बरेली में अलंकार अग्निहोत्री बोले-BJP का 50% कोर वोटर छोड़ा; जीरो सीट मिलेगी
    Next Article
    डिप्टी सीएम भड़के, बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे:विधानसभा में सपा विधायक ने पूछा- आपके यहां रायता कहां बनता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment