Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल हापुड़ आयेंगे:पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष को देंगे श्रद्धांजलि, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मिलेंगे

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को हापुड़ आएंगे। वह पिलखुवा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुकवार को वह करीब 50 मिनट वह पिलखुवा में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पिलखुवा पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पिलखुवा के रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर करीब पौने दो बजे उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से लज्जा रानी गर्ग के घर जाएंगे और उनके परिवार से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे। पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और उनके घर तक सुरक्षा रहेगी। यातायात व्यवस्था को भी ठीक रखने की तैयारी है। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से नोएडा के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों में भी सक्रियता बढ़ गई है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि डिप्टी सीएम के आने की तैयारियां की जा रही हैं। लज्जा रानी गर्ग भाजपा में लंबे समय से सक्रिय थीं। उन्होंने संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। मंगलवार को उनके निधन की खबर के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को संगठन के लिए नुकसान बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ ब्लड बैंक पहुंचे जिले के डीएम और एसएसपी:रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, मरीजों के बीच बांटे फल
    Next Article
    फर्जी रजिस्टर बनाकर पैतृक जमीन कब्जाने की कोशिश:कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment