Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी पहुंचे:10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे संवाद, 40 स्टॉल लगाए गए

    9 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी पहुंच गए हैं। वे आज और कल (7-8 मार्च) कौशांबी में रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन करना है। इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान, उपमुख्यमंत्री लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद करेंगे। वे उनके अनुभवों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लेंगे, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। 40 स्टॉल लगाए जाएंगे सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े और अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से बाजार में प्रस्तुत करने और आय बढ़ाने में सक्षम बनाना है। सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे उपमुख्यमंत्री 8 मार्च को पुनः सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डमी चेक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन आबादी बढ़ाने के लिए ‎ले रहा आईवीएफ का सहारा‎:इनफर्टिलिटी 18 प्रतिशत, इससे IVF कराने वालों की संख्या बढ़कर 11 लाख हुई
    Next Article
    यूपी के हर गांव में तैयार होगी ड्रोन दीदी:मंत्री सूर्य प्रताप बोले- किसानों के हर योजनाओं को किया गया आनलाइन,जमाखोरी और कालाबाजारी है सख्त नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment