Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kharkiv पर Russia का बर्बर मिसाइल हमला, Attack में दो मासूम बच्चों समेत 7 की मौत

    3 hours from now

    1

    0

     रूस के मिसाइल हमलों में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में सात लोग मारे गए हैं। क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सिनीहुबोव ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल से खार्किव में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चों समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव दल ने मलबा हटाना शुरू कर दिया है और इमारत गिरने के दौरान दबे हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।इसे भी पढ़ें: Donald Trump की लोकेशन हुई ट्रेक! Russia- Iran का 'सीक्रेट इंटेलिजेंस पैक्ट', मास्को-तेहरान मिलकर मचाएंगे तबाहीप्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, वायु रक्षा प्रणालियों ने 19 मिसाइल और 453 ड्रोन को मार गिराया, जबकि नौ मिसाइल और 26 हमलावर ड्रोन द्वारा 22 स्थानों पर हमले दर्ज किए गए। यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित खारकीव में, आपातकालीन कर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कीव क्षेत्र में तीन जिलों में मलबे से नुकसान की सूचना मिली है। दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में, कई ड्रोन हमलों के बाद बुनियादी ढांचा सुविधाओं में लगी भीषण आग से निपटने में मदद के लिए 80 दमकलकर्मियों को बुलाया गया। यूक्रेन की सरकारी रेल संचालक कंपनी, उक्रज़ालिज़्नित्सिया ने कहा कि रेल बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण देश के मध्य-पश्चिम में कई मार्गों में बदलाव करना पड़ा। इसे भी पढ़ें: Iran को Real-Time Intelligence Support दे रहा Russia ! China ने भी Tehran की मदद के लिए बढ़ाये हाथ, अमेरिका की चिंता बढ़ीजेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जीवन के खिलाफ इन बर्बर हमलों का साझेदारों की ओर से जवाब होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “रूस ने यूक्रेन के आवासीय और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयासों को नहीं छोड़ा है, इसलिए समर्थन जारी रखना आवश्यक है। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय सहयोग पर भरोसा करते हैं। हमारी सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति मैं आभारी हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sharad Pawar की Rajya Sabha एंट्री से MVA में 'महा' घमासान, Aditya Thackeray ने क्यों बनाई दूरी?
    Next Article
    IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में बदल लिया अपना आशियाना, क्या होटल वाला 'टोटका' न्यूजीलैंड फतह के लिए कर जाएगा काम?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment