Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर फायरिंग-बमबाजी में करन-अर्जुन गिरफ्तार:प्रयागराज में दिनदहाड़े की थी वारदात, दो नामजद समेत आठ की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के कटरा में होली खेल रहे युवक पर फायरिंग और बम से हमले के मामले में करन-अर्जुन गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों दोस्तAdd News हैं और पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी घायल शिवम से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने अपने दोस्तों राहुल काछी और विकास अग्रहरी उर्फ लोचन के साथ छह अज्ञात को बुलाकर उस पर हमला किया। उधर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। होली खेलने गया था घायल शिवम त्रिपाठी कर्नलगंज का ही रहने वाला है। उसके भाई सुंदरम ने बताया, मेरा भाई शिवम त्रिपाठी पांच मार्च को दोपहर तीन बजे के करीब ए.डी.ए. बिल्डिंग कटरा हनुमान मंदिर के पास होली खेलने गया था। वहां पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर अर्जुन और करन व उनके साथी राहुल काछी, विकाश अग्रहरी उर्फ लोचन अपने 6- 7 अज्ञात साथियों के साथ घात लगाकर बैठे थे। कई राउंड फायरिंग व बमबाजी जैसे ही शिवम वहां पहुंचा, आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध पर राहुल ने गोली मार दी जबकि विकास ने बम चलाना शुरू कर दिया। बम-गोलियों से हुए हमले में शिवम जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर उसे पीटने लगे। भीड़ ने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और बम भी चलाए। इससे वहां भगदड़ मच गई। दो अन्य लोग भी जख्मी हुए तभी वहां उसका एक भाई सत्यम पहुंचा और फिर जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गया। उसकी सूचना पर पीआरवी पहुंची और फिर शिवम को बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन में प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर शिवम ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बीचबचाव करने आए वीरेंद्र कुमार यादव व आनन्द सोनी को भी जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी बोले कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि करन-अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सदर तहसील के पास ही रहते हैं। घटना में शामिल उनके दो दोस्तों व अन्य अज्ञात की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोग; अब्दुल्ला चतुर्वेदी की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका
    Next Article
    बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर महिला स्वच्छता अभियान:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment