Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेरी संचालक से मांगा 5 लाख गुंडा टैक्स:प्रयागराज में अतीक के शूटर के रिश्तेदारों ने मार-पीटकर धमकाया, रुपए नहीं दिए तो दिखाई मत देना

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में अतीक अहमद के के करीबियों ने डेयरी संचालक से 5 लाख रंगदारी मांगी। विरोध पर उसे मारा-पीटा। लात घूंसों और थप्पड़ से ही नहीं बल्कि ईट से भी हमला किया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की ओर से पूरामुफ्ती थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है। तीन गाड़ियों से आए थे हमलावर मोहम्मद कमरुल पुरामुफ्ती के इब्राहिमपुर उमरी का रहने वाला है। वह झपिया गांव में आईटीबीपी कैंप के पास डेरी का संचालन करता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को रोज की तरह डेरी पर ही काम कर रहा था कि तभी उमरी और बमरौली गांव के रहने वाले तीन युवक अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ तीन कारों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आते ही शुरू कर दी गालीगलौज आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाकर उसे बुलाया। जब वह उनके पास पहुंचा तो उनमें से एक ने कहा कि पांच लाख रुपए कब दोगे। जब उसने पूछा कि किस बात के पांच लाख रुपए तो सभी मिलकर उसे पीटने लगे। लाख घूंसों और थप्पड़ के साथ उस पर ईंट से भी हमला किया। जमकर पिटाई करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए चले गए। धमकाया कि कल से देरी में दिखे तो जान से मार देंगे। एक हिस्ट्रीशीटर, दूसरा हत्या में जा चुका है जेल पीड़ित के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह उमरी का रहने वाला है और अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद प्रधान का रिश्तेदार है। हमलावरों में शामिल एक अन्य युवक 2 साल पहले हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के मामले में जेल भेजा गया था। आरोप है कि सभी इलाके में दबंगई करते फिरते हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने पूरामुफ्ती थाने में मामले की लिखित शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर इस मामले में पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्‍त संग सुनसान सड़क पर खड़ी थी युवती, तभी एसयूवी में आए 7 दरिंदे, असम के सिलचर में निर्भया जैसा कांड
    Next Article
    401 वर्ष से निकल रहा होली का डोला:श्रीराधावल्लभजी की रंगीली होली सवारी में बरसेगा रंग, बग्गी में सवार होंगे राधा-कृष्ण के स्वरूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment